लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Dham Junction ram mandir: वास्तुकला और राम मंदिर की झलक, सबकुछ बदला, हवाई अड्डे पर मिलने वाली आधुनिक सेवाओं से लैस, देखें फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2023 13:14 IST

Open in App
1 / 8
Ayodhya Dham Junction ram mandir: पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन ‘हवाई अड्डे जैसी’ सुविधाओं से लैस है, जबकि इसका सामने का हिस्सा पारंपरिक मंदिर वास्तुकला से प्रेरित है। पुरानी इमारत के बगल में बनी स्टेशन की नई इमारत का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। बुधवार को विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लिया।
2 / 8
Ayodhya Dham Junction ram mandir: कुछ साल पहले शुरू हुआ पुनर्विकास कार्य रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘राइट्स’ (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) लिमिटेड द्वारा किया गया है।
3 / 8
Ayodhya Dham Junction ram mandir: राइट्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन यात्रियों को हवाई अड्डे पर मिलने वाली आधुनिक सेवाओं से लैस है।
4 / 8
Ayodhya Dham Junction ram mandir: दूसरी तरफ स्टेशन की नई इमारत का अग्रभाग पारंपरिक वास्तुकला और राम मंदिर की झलक बताता है। उन्होंने बताया, ‘‘इमारत के अग्रभाग में बलुआ पत्थर की परत वाला एक स्तंभ है। इसके किनारे के छोर पर ऊंचे गोल खंभे हैं, जिनमें पारंपरिक रूप देने के लिए फिर से बलुआ पत्थर की परत लगाई गई है।''
5 / 8
Ayodhya Dham Junction ram mandir: अधिकारी ने कहा, ‘‘स्टेशन के शीर्ष पर एक संरचना है जिसका डिजाइन शाही ‘मुकुट’ जैसा है, जबकि इसके ठीक नीचे एक दीवार पर धनुष का चित्रण किया गया है। यह भगवान राम के साथ अयोध्या के जुड़ाव को दर्शाता है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत के सामने एक टैक्सी-बे है और मध्य में एक बड़ा बरामदा बनाया गया है।
6 / 8
Ayodhya Dham Junction ram mandir: पुनर्विकसित स्टेशन में शिशु देखभाल कक्ष, विश्राम कक्ष, ‘फूड प्लाजा’ की सुविधाएं हैं और भविष्य में कुछ दुकानें भी खुलेंगी।’’ स्टेशन में विशाल प्रतीक्षालय, सामान घर, शौचालय, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं भी हैं। इसमें एक पर्यटक सूचना खिड़की भी होगी।
7 / 8
Ayodhya Dham Junction ram mandir: नये स्टेशन के उद्घाटन से पहले, कर्मचारी इसके मुख्य केंद्रीय हॉल को सजाने में व्यस्त दिखे, जिसके फर्श पर पत्थर की जड़ाई का काम किया गया है और इसकी ऊंची छत के कुछ हिस्सों पर ‘‘पॉलीकार्बोनेट शीट’’ लगी है, जो इसे नीले रंग में रंग देती है। 
8 / 8
Ayodhya Dham Junction ram mandir: एक पर्यटक सूचना खिड़की भी होगी।
टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?