लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 'चाणक्य' थे अहमद पटेल, जानिए कैसा रहा सियासी सफर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 25, 2020 10:11 IST

Open in App
1 / 10
कांग्रेस के दिग्गज नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का बुधवार (25 नवंबर) की सुबह निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। अहमद पटेल को कांग्रेस के चाणक्य के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से कांग्रेस पर भारी क्षति पहुंची है।
2 / 10
अहमद पटेल का जन्म गुजरात के भरूच जिले के पिरामण गांव में 21 अगस्त 1949 को हुआ था। उनके पिता सामाजिक कार्यों से जुड़े थे।
3 / 10
अहमद पटेल छात्र जीवन में ही कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग 'यूथ कांग्रेस' से जुड़ गए थे। कांग्रेस से जुड़ा उनका ये नाता ताउम्र रहा। इसके बाद वे आगे चलकर राजनीति के करियर में तीन बार लोक सभा सांसद और पांच बार राज्य सभा सांसद रहे।
4 / 10
अहमद पटेल ने पहला लोकसभा चुनाव 1977 में भरूच सीट से लड़ा था। वो चुनाव इमरजेंसी के खत्म होने के बाद कराये जा रहे थे और लोगों में कांग्रेस को लेकर बहुत नाराजगी थे। हालांकि, अहमद पटेल ने 62 हजार 879 वोटों से जीत हासिल की। इस समय उनकी उम्र केवल 28 साल थी।
5 / 10
इसके बाद अहमद पटेल ने 1980 और 1984 में भी भरूच सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
6 / 10
हालांकि, 1989 में उन्हें हार मिली और फिर वे बाद में राज्य सभा के लिए चुन लिए गए। इस बीच 1986 में वे गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने।
7 / 10
अहमद पटेल को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता था। वह न केवल कांग्रेस और उसके साथ गठबंधन वाली पार्टियों के बीच संवाद में अहम भूमिका निभाते थे बल्कि ये भी कहा गया कि वे पार्टी और 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह सरकार के बीच बड़ी भूमिका निभाते नजर आए।
8 / 10
साल 2001 से वे सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे।
9 / 10
कॉरपोरेट से लेकर नेताओं तक उनकी अच्छी पहुंच थी। हालांकि, बीच में कुछ ऐसी भी खबरें आईं कि राहुल गांधी से उनके संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे। इसके बावजूद 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अगस्त 2018 में राहुल ने उन्हें पार्टी के कोषाध्यक्ष के तौर पर बड़ी भूमिका दी।
10 / 10
मनमोहन सिंह सरकार के समय भले ही 2G स्पेक्ट्रम ऑक्शन स्कैम का मामला हो या फिर जुलाई-2008 में भारत-अमेरिका न्यूक्लियर डील के दौरान लेफ्ट पार्टियों का यूपीए को छोड़ने का प्रकरण, अहमद पटेल ने पर्दे के पीछे से सरकार को बचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसइंदिरा गाँधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?