लाइव न्यूज़ :

जानें स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की क्या है खासियत, कैसे वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा

By अनुराग आनंद | Updated: January 14, 2021 09:50 IST

Open in App
1 / 6
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बताया कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस यानि कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने वायुसेना के लिए 83 अतिरिक्त‌ स्वदेशी एलसीए तेजस लड़ाकू विमानों को हरी झंडी दे दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि एचएएल के साथ हुई डील की कुल कीमत करीब 48 हजार करोड़ है। ये तेजस फाइटर जेट्स 'एलसीए मार्क 1ए' के नाम से जाने जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी खासियत क्या है?
2 / 6
सबसे पहली इस तेजस फाइटर की खासियत यह है कि ये सभी 83 मार्क वन-ए फाटइर जेट पुराने सौदे वाले मार्क वन से ज्यादा एडवांस हैं। तेजस के नए फाइटर बीवीआर मिसाइल से लैस होंगे यानि बियोंड विजयुल रेंज मिसाइल, जो आंखों की नजरों से 40-50 किलोमीटर दूर भी टारगेट को एंगेज यानि मार गिरा सकती है।
3 / 6
नए तेजस फाइटर जेट को एयर टू एयर रिफ्यूलिंग की तकनीक से लैस किया गया है। यह तकनीक पहले के किसी भी तेजस फाइटर विमान में नहीं था।
4 / 6
एलसीए मार्क वन-ए में अगर कोई मिसाइल लॉक होती है तो पॉयलट को कॉकपिट में लगे सेंसर से तुरंत पता चल जाएगा। नए तेजस में रडार वॉर्निंग सिस्टम भी होगा यानि दुश्मन के रडार की पकड़ में आते ही पायलट को अलर्ट चला जाएगा।
5 / 6
नए तेजस मार्क वन-ए में खास आइसा रडार लगी होंगी जो तेजस की क्षमताओं को और अधिक बढ़ा देंगी, जिससे दुश्मन की रडार में आसानी से ना आ पाए‌। माना जा रहा है कि सीसीएस से मुहर लगने के बाद एचएएल वर्ष 2022 तक पहले एलसीए एमके वन-ए को वायुसेना को सौंप देगा।
6 / 6
इसी साल सभी 83 विमानों को वायुसेना को सौंपने का टारगेट है। इन 83 विमानों से वायुसेना की कम से कम छह स्कॉवड्रन बन जाएंगी। एक स्कॉवड्रन में 16-18 लड़ाकू विमान होते हैं।
टॅग्स :तेजस लड़ाकू विमानभारतराजनाथ सिंहचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट