लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में धूल नियमों का पालन नहीं करने पर 32.4 लाख रुपये का जुर्माना, 253 चालान : राय

By संदीप दाहिमा | Updated: October 26, 2022 19:54 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में धूल नियंत्रण मानदंडों का पालन नहीं करने वाली उपयोगकर्ता एजेंसियों पर कुल 32.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है वहीं 253 चालान किए गए हैं।
2 / 5
मंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने 6 अक्टूबर से शुरू किये गए धूल विरोधी अभियान के तहत अब तक 6,868 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुल 253 नोटिस या चालान जारी किए गए हैं और उल्लंघन करने वालों पर 32.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’
3 / 5
राजधानी में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 500 वर्ग मीटर से बड़े निर्माण और विध्वंस परियोजनाओं की उपयोगकर्ता एजेंसियों की खातिर निर्माण और विध्वंस (सी एंड डी) पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।
4 / 5
इस पोर्टल की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में की गई थी। परियोजना प्रस्तावकों को धूल नियंत्रण मानदंडों के साथ अनुपालन की स्व-लेखा परीक्षा करनी होगी और पखवाड़े के आधार पर पोर्टल पर एक स्व-घोषणा अपलोड करनी होगी। सितंबर में, दिल्ली सरकार ने 500 वर्ग मीटर से बड़े सभी निर्माण और विध्वंस स्थलों पर ‘एंटी-स्मॉग गन’ लगाना भी अनिवार्य कर दिया था।
5 / 5
इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले परियोजना प्रस्तावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इससे पहले, धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 20,000 वर्ग मीटर से अधिक निर्माण और विध्वंस स्थलों को ‘एंटी-स्मॉग गन’ लगाने की आवश्यकता होती थी।
टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण