लाइव न्यूज़ :

भारत की सबसे युवा मेयर हैं आर्या राजेंद्रन, महज 21 साल में रच दिया इतिहास

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 3, 2021 15:03 IST

Open in App
1 / 10
महज छह साल की उम्र से राजनीतिक विचारधारा का ‘ककहरा’ सीखने की शुरुआत करने वाली एक बच्ची 15 साल बाद युवावस्था की दहलीज पर कदम रखने के कुछ साल में ही भारत की सबसे कम उम्र की मेयर बन जाए तो उसकी चर्चा लाजिमी है।
2 / 10
केरल की 21 वर्षीय आर्या राजेन्द्रन अभी ऑल सेंट्स कॉलेज में बीएससी गणित की द्वितीय वर्ष की छात्रा होने के साथ ही तिरुवनंतपुरम नगर निगम की मेयर भी हैं।
3 / 10
पिछले दिनों इस पद की शपथ लेकर उन्होंने सबसे कम उम्र की मेयर बनने का तमगा हासिल करने वाली सबीता बेगम को पीछे छोड़ दिया।
4 / 10
सबीता बेगम कोल्लम नगर निगम की मेयर थीं और उस समय उनकी उम्र 23 साल थी। इसी प्रकार रेखा प्रियदर्शिनी 24 साल की उम्र में तमिलनाडु के सलेम की मेयर बनीं जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 27 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के मेयर बने थे।
5 / 10
पेशे से इलेक्ट्रिशियन पिता और एलआईसी एजेंट मां के घर पैदा हुईं राजेन्द्रन जब छह वर्ष की थीं तभी वह ‘बालसंगम’ से जुड़ गई थीं। उनके माता-पिता दोनों लंबे समय से माकपा के सक्रिय सदस्य हैं।
6 / 10
तिरुवनंतपुरम के मुदवनमुगल वार्ड से चुनाव जीतने के बाद केरल की सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मेयर पद के लिए राजेन्द्रन को अपना उम्मीदवार बनाया और इसके लिए हुए चुनाव में उन्होंने 100 सदस्यीय निगम में निर्दलीयों समेत 54 मत हासिल किए।
7 / 10
माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को नगर निगम चुनाव में 51 सीटें, भाजपा को 34, यूडीएफ को दस सीट और अन्य को चुनाव में पांच सीट मिली थीं।
8 / 10
राजेन्द्रन ने शहर के मुदवनमुगल वार्ड से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 549 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
9 / 10
राजेन्द्रन माकपा की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की राज्य कमेटी की सदस्य हैं और वाम दल की बाल शाखा ‘बालसंगम’ की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
10 / 10
टॅग्स :केरलसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप