पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे की बोल्ड तस्वीरों को देख आप भी हो जाएंगे उनके कायल!

By ललित कुमार | Published: December 4, 2018 08:56 AM2018-12-04T08:56:28+5:302018-12-04T08:56:28+5:30

Next

पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे वैसे तो हमेशा से ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर एरियाना अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही एरियाना का म्यूजिक वीडियो 'थैंक यू, नेक्स्ट' रिलीज़ हुआ है। बता दें इस गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

जब यह गाना रिलीज़ हुआ तो महज आधे घंटे में इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा।

सिर्फ इतना ही नहीं इस गाने के रिलीज़ हुए कमेंट्स और लाइक्स की लाइन लग गई थी। इस गाने पर अब तक 4 लाख 94 हजार से ज्यादा दर्शक कमेंट कर चुके हैं।

एरियाना के इस म्यूजिक वीडियो 'थैंक यू, नेक्स्ट' में क्रिस जैनर का कैमियो भी है।

अभी कुछ महीने पहले एरियाना जिस इंसान को डेट कर रही थी, उनका महज 26 साल की उम्र में निधन हो गया था।

बता दें वह इंसान कोई और बल्कि रैपर मैक मिलर थे, एरियाना और मैक ने करीबन 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

इस तस्वीर में एरियाना की इन हसीन अदाओं को आप बखूबी देख सकते हैं।