वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए खाएं ये 7 चीजें, शरीर बनेगा ताकतवर, बीमरियां होंगी दूर

By संदीप दाहिमा | Published: February 3, 2021 03:22 PM2021-02-03T15:22:44+5:302021-02-03T15:28:34+5:30

Next

साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आपको गेहूं, ज्‍वार बाजरा, मकई, जौ, ओट, कट्टू, पास्‍ता आदि का खूबी सेवन करना चाहिए। साबुत अनाज में पिसे हुए अनाज की तुलना में ज्यादा कैलोरी और विटामिन होता है। साबुत अनाज को दूध के साथ भी लिया जा सकता है।

गुड़ ऐसा कहा जाता है कि गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। अगर आप बहुत अधि‍क थकान या कमजोरी महसूस करते रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है।

दही इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और वजन बढ़ाता है। इसके अलावा दही को विटामिन डी का भंडार माना जाता है। दही आपके भोजन को पचाने में भी मदद करता है और इसमें प्रोटीन भी होता है।

बादाम बादाम खाने से तंत्रिकाओं का विकास होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाएं तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओं में स्थिरता आएगी और वजन बढ़ेगा।

मूंगफली में ज्या‍दा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। आप मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और फैट मिलता है

अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। नियमित रूप से यदि 20 ग्राम अखरोट खाया जाये तो वजन तेजी से बढ़ता है।

सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। बता दें कि सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट एक मुठ्ठी भीगी हुई सोयाबीन खाने से शरीर में ताकत और मर्दानगी शक्ति बढ़ जाती है। सोयाबीन खाने से शरीर में वसा और प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है।