अरबी के पत्ते के फायदे : जोड़ों के दर्द, बीपी और मोटापे जैसे रोगों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: October 24, 2021 02:52 PM2021-10-24T14:52:50+5:302021-10-24T14:52:50+5:30

Next

आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक - अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

अगर आपके जोड़ों में ज्यादा दर्द रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।

अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इसके सेवन के कारण आपको तनाव की भी समस्या नहीं होती है।

वजन कम करने के लिए भी यह काफी कारगार है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

पेट से जुड़ी परेशानी को भी दूर करता है यह। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्‍या है तो अरबी के पत्‍ते आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। अरबी के पत्‍ते को डंठल के साथ पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

एसिडिटी के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या हो तो अरबी के पत्ते फादेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए इसके पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें।