दूध और चाय पीने वाले हो जाए सावधान, इन 8 बातों का रखें खास ध्यान, कई बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: November 17, 2019 07:24 AM2019-11-17T07:24:57+5:302019-11-17T07:24:57+5:30

Next

आयुर्वेद के अनुसार, गलत फूड कॉम्बिनेशन से तीन दोषों, जैसे कफ, वात और पित्त पर असर पड़ता है। इनके बिगड़ने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं आपको दूध या चाय पीने के बाद किन-किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

चाय के साथ या चाय पीने के तुरंत बाद आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में प्रोटीन और आयरन का अवशोषण सही तरह नहीं हो पाता है जिससे आपको खून की कमी और कमजोरी महसूस हो सकती है।

चाय पीने के बाद कभी भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय पीने के बाद मूली खाने से चेहरे पर सफेद दाग होने के अलावा बाल भी सफेद हो सकते हैं।

कई व्यक्ति चाय पीने के बाद तुरंत पानी पीते है, लेकिन यह बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता है। चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से नाक से खून आ सकता है।

आपको भूलकर भी दूध पीने के बाद दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। दूध और दाल के सेवन के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल रखें।

मछली खाने के बाद कभी भी दूध या इससे बनी किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे स्किन पर सफेद दाग हो जाते हैं। इतना ही नहीं इससे आपको एसिडिटी और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

आपको बता दें कि केले को दूध, दही या छाछ के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन खराब हो सकता है और बॉडी में टॉक्सिन पैदा हो सकते हैं।

दूध पीने के बाद कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा दूध के बाद नींबू या नमक जैसे चीजें भी ना खाएं। इससे आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे दाद, खाज और खुजली हो सकती है।