ज्यादा चाय पीना हो सकता है खतरनाक, इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

By संदीप दाहिमा | Published: July 2, 2022 06:48 AM2022-07-02T06:48:45+5:302022-07-02T06:48:45+5:30

Next

अकसर ऐसा देखा गया है कि हम जब खाली पेट चाय को पीते हैं तो इससे हमें भूख नहीं लगती है और हम घंटों तक खाली पेट रहते हैं। इस हालत में हमें एसिडिटी की शिकायत होती है। इसलिए जितना हो सके इससे बचना चाहिए और इसे सुबह खाली पेट इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत से हमारी हड्डियां भी कमजोर होती है। इस आदत के कारण सबसे पहले हमारे शरीर के जोड़ों में दर्द शुरू होता है और फिर यही दर्द हमारी हड्डियां को कमजोर कर देती है।

आपकी सुबह-सुबह के इस आदत से आपको अनिंद्रा की समस्‍या भी हो सकती है जिससे आप चिड़चिड़ापन और थकान की समस्‍या से भी परेशान हो सकते है।

आपके चाय पीने से आपके दांतो पर भी असर पड़ता है। इससे आपके दांतों के एनामेल खराब हो जाते हैं जिससे मसूड़ों में सूजन और दर्द की समस्‍या पैदा होती है।

हमारे शरीर को रात के समय पानी नहीं मिल पाता है क्योंकि हम उस समय सोते रहते हैं, इस हालत में हमारा शरीर डीहाइड्रेट रहता है। वहीं शरीर के डीहाइड्रेट के समय हमारे कैफिन के सेवन से हमें डीहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इससे बचना चाहिए।