प्रेगनेंसी में जरूर खाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी कैल्शियम और आयरन की कमी

By संदीप दाहिमा | Published: January 16, 2020 07:16 AM2020-01-16T07:16:23+5:302020-01-16T07:16:23+5:30

Next

गर्भावस्था से पहले आप भले ही अपनी डाइट को लेकर बहुत जागरूक न हों लेकिन एक बार इस दौरान हर गर्भवती को अपने खान-पान को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए, चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि प्रेग्नेंट महिला को सुबह के नाश्ते में क्या-क्या खाना चाहिए।

गर्भवती महिला को सुबह के नाश्ते में दूध या दूध से बनी चीजों का जैसे कि दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। इन चीजों में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो सुबह की मॉर्निंग सिकनेस को तो दूर करती ही है, साथ ही इंस्टेंट एनर्जी भी देती हैं।

प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम का स्रोत होते हैं साबुत अनाज। इनका नियमित सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला की बॉडी में एनर्जी बनी रहती है और जन्म से पहले ही शिशु कई सारी बीमारियों से लड़ने में शारीरिक रूप से सक्षम हो जाता है।

शरीर में कैल्शियम और कैलोरी दोनों की जरूरत को पोरा करने के लिए रोजाना की डाइट में अंडा शामिल करना चाहिए। और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण आहार है। उबला हुआ अंडा या ऑमलेट दोनों खा सकती हैं।

यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए हर प्रेग्नेंट महिला को सीरियस हो जाना चाहिए। महिला को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और केवल फिल्टर पानी ही पिये। अगर घर से बाहर जा रही हैं तो अपना पानी साथ लेकर जाएं। केवल गलत पानी पीने के कारण ही हमें अनेकों बीमारियों हो जाती हैं इसलिए गर्भवती को साफ पानी ही पीना चाहिए।