कोरोना संकट के बीच इस जगह मिले रहस्यमयी बीमारी के 500 मामले, मरीजों को हो रही खुजली, जलन और उल्टियां

By उस्मान | Published: November 24, 2020 12:31 PM2020-11-24T12:31:30+5:302020-11-24T12:31:57+5:30

Next

पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. वैज्ञानिक दिन-रात वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इस बीच एक नई रहस्यमय बीमारी का प्रकोप सामने आया है। यह बीमारी अफ्रीकी देश में फैल रही है। यह बीमारी मछुआरों को हुई है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य और शिक्षा के राष्ट्रीय निदेशक ने कहा कि डैकर के आसपास के मछुआरों को बीमारी का पता चला है। इन सभी मछुआरों का अभी इलाज चल रहा है। साथ ही बीमारी की जांच की जा रही है।

खबरों के मुताबिक यह एक त्वचा रोग है और इसका पहला मामला 12 नवंबर को सामने आया था। समुद्र में मछली पकड़ने गए एक 20 वर्षीय व्यक्ति को शरीर में जलन और खुजली जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे।

हालांकि, मछुआरों के बीच बड़ी संख्या में बीमारी पाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बीमारी लगभग 500 मछुआरों में बताई गई है।

अधिकारियों ने कहा कि इन सभी मछुआरों का ध्यान रखा जा रहा है। इस बीमारी के प्राथमिक लक्षणों की जांच की जा रही है। इन मछुआरों के माध्यम से बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए देखभाल भी की जा रही है।