लाइव न्यूज़ :

कान का मैल बाहर निकालने के 5 उपाय, बिना किसी नुक्सान के दर्द और खुजली में मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: May 20, 2022 06:53 IST

Open in App
1 / 5
सबसे पहले आधा कप गर्म पानी का लें और उसमें एक छोटा चम्मच नमक मिला लें। उसके बाद उसमें रूई का टुकड़ा भिगो लें और उसमें जो पानी रहेगा उसे कान में निचोड़ लें। ध्यान रहे कि पानी अंदर तक अच्छे से जाना चाहिए। उसके बाद कान को पलटकर उसमें से सारा पानी निकाल दें।
2 / 5
बेबी ऑयल के मदद से भी कान की गंदगी साफ की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले आप बेबी ऑयल की कुछ बूंदों को कान में डालकर रूई लगा लें। यह आपके कान में जमे वैक्स को थोड़ी देर में नर्म कर देगा जिससे वैक्स आसानी से बाहर आ जाएगा।
3 / 5
हाइड्रोजन पैराऑक्साइड और पानी की कुछ बूंदें बराबर मात्रा में लेकर उसे कान में डाल लें। जब कान में यह अच्छी तरह से चला जाए तब कुछ देर छोड़ने के बाद कान को पलटें ताकि पानी बाहर आ जाए। लेकिन ध्यान रहे हाइड्रोजन पैराऑक्साइड की मात्रा तीन फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस प्रयोग से भी कान की गंदगी आसानी से निकल जाती है।
4 / 5
जैतून के तेल से भी कान की गंदगी निकाली जा सकती है। इसके लिए आपको रात को सोते समय जैतून की तेल की कुछ बूंदें अपने कानों में डालनी होगी। लगभग 3 से 4 दिन ऐसा करने से कान का मैल नर्म हो जाएगा और वैक्स आसानी से बाहर आ जाएगा।
5 / 5
पांचवा उपाय नहाते समय कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको नहाते समय कानों में थोड़ा गर्म पानी डालना है। नहाने के बाद कान को गीले कपड़े या इयरबड से साफ करें। यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। कान की मैल नहाने के बाद नर्म हो जाती है जो आसानी से निकाली जा सकती है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब