प्याज के फायदे, बालों से लेकर स्किन इन्फेक्शन जैसी इन 6 बीमारियों में मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Published: August 4, 2022 06:37 PM2022-08-04T18:37:52+5:302022-08-04T18:41:19+5:30

Next

जोड़ो के दर्द के लिए भी प्याज बहुत ही ज्यादा लाभदायक है। सरसो के तेल में प्याज का रस मिलाकर मालिश करने से आराम मिलेगा।

स्किन के लिए भी प्याज बहुत गुणकारी है। जैतुन के तेल में प्याज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स यानी कि मुंहासों से आराम मिलेगा। वक्त से पहले आने वाली झुर्रियों को भी प्याज कम करने देता है।

सर्दी खासी बुखार में प्याज काफी लाभकारी है। बराबर मात्रा में शहद मिलाकर खाने से सर्दी खासी और बुखार में राहत मिलती है। प्याज से गैस की परेशानी होती है। प्याज खाने से गैस्ट्रिक सिंड्रोम और कब्ज में फायदा होता है। प्याज में पाए जाना वाला फाइबर पेट साफ रखने में मदद करते हैं।

अगर बालों में जूं है तो प्याज का रस से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही बालों का टूटना भी कम कर देता है। बाल के जड़ों में प्याज का रस लगाए और कुछ समय तक छोड़ दें। काफी आराम मिलेगा।

नींद न आने से अगर आप परेशान है तो प्याज खाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। सिर दर्द के लिए भी प्याज बेहद गुणकारी है। तीन चम्मच पानी में एक चम्मच प्याज का रस और चीनी मिलाकर खाने से मिलेगा। प्याज खाने से दांत और मुंह के दर्द से भी राहत मिलेगी।

पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार होता है। पीरियड आने से कुछ दिन पहले कच्चा प्याज खाने के आपको काफी फायदा मिलेगा।