कैंसर, बवासीर जैसे रोगों का काल है फाइबर, खाएं ये 6 चीजें, इनमें है फाइबर का भंडार

By संदीप दाहिमा | Published: January 3, 2022 03:02 PM2022-01-03T15:02:14+5:302022-01-03T15:05:36+5:30

Next

फाइबर अनाज, फल पत्तेदार सब्जी, रोटी, फलियों, दालों व खाद्य वस्तुओं के उस हिस्से को कहते हैं, जो बिना पचे और अवशोषित हुए ही आंत के द्वारा बाहर निकल जाता है। ये भोजन के आवश्यक तत्त्व हैं और इनके कारण पेट व आंत की सफाई भी आसानी से हो जाती है।

फाइबर वाली चीजें खाने से आपको कब्ज और बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। यह बवासीर विकसित करने के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा पेट सम्बन्धी बीमारियों को रोकने में फाइबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

घुलनशील फाइबर शरीर में लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करते हैं। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि फाइबर का सेवन, अन्य हृदय-स्वास्थ्य लाभ जैसे रक्तचाप और सूजन को कम करने में सहायक होता है।

घुलनशील फाइबर से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। यह शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। इसके अलावा अघुलनशील फाइबर वाली चीजें है टाइप 2 डायबिटीज के बढ़ने के जोखिम को भी कम कर सकता है।

शोध के मुताबिक, फाइबर से कोलन कैंसर का खतरा भी काफी हद तक कम होता है। यह शरीर में हानिकारक तत्व को बढ़ने से रोकता है, जिससे कैंसर की आंशका काफी हद तक कम हो जाता है। इसके अलावा यह महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर, अंडाशय कैंसर और गर्भाशय के कैंसर के खतरों को भी कम कर देता है।

फाइबर की कमी के संकेत - लगातार वजन बढ़ना हमेशा कब्ज की शिकायत रहना शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना हमेशा थकान और सुस्ती महसूस होना बार-बार भूख लगना