लाइव न्यूज़ :

इस मानसून आलू-प्याज के पकोड़ों को कहें बाय-बाय, बनाएं काजू की हेल्दी और टेस्टी पकौड़ी

By संदीप दाहिमा | Updated: June 30, 2022 16:27 IST

Open in App
1 / 5
बारिश को देखते हुए चाय के कप के साथ कुछ गर्मा-गर्म पकौड़े मिल जाएं तो क्या कहने। वैसे ज्यादातर घरों में मानसून के समय आलू का या प्याज की पकौड़ी बनती है मगर आज हम आपको काजू की पकौड़ियों की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
2 / 5
यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतनी ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद होती हैं। आप भी इस मानसून इन तरीकों से बनाइए स्वादिष्ट काजू की पकौड़ी।
3 / 5
काजू की पकौड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री, 1 कप काजू, 1/2 कप बेसन, 1/2 कप चावल का आटा, 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट , 1/2 कप बारीक कटा पुदीना, 1/2 कप बारीक कटा धनिया, 1 चम्मच दरदरा सौंफ, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, आश्यकतानुसार तेल, स्वादानुसार नमक
4 / 5
बनाने की विधि 1. सबसे पहले पकौड़े बनाने के लिए घोल तैयार करें। 2. घोल के लिए एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, मिर्च और सौंफ मिलाएं। 3. इसके बाद गैस पर कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। 4. जब तेल गर्म हो जाएं तो एक चम्मच तेल बेसन के मिश्रण में डालें।
5 / 5
5. बाकी तेल गैस पर गर्म होते रहने दे। 6. इसके बाद मिश्रण में कटे पुदीने, धनिये के पत्ते और काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 7. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें। 8. ध्यान रखें मिश्रण को पतला नहीं होने दें। 9. अब मिश्रण को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 10. अब इन पीसेस को गर्म तेल में डालें और सुनहरा होने तक तलें। 11. आपके काजू पकोड़ै तैयार हैं। अब गर्म गर्म पुदीने की चटनी और मसाला चाय के साथ इसे सर्व करें।
टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब