लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कड़ाके की ठंड और कोरोना वायरस से एक साथ लड़ने के लिए खायें ये 5 चीजें

By उस्मान | Published: January 02, 2021 12:00 PM

Open in App
1 / 6
देशभर में कड़ाके की ठंड जारी है। ठंड में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऊपर से कोरोना वायरस का प्रकोप भी जारी है। जाहिर है ऐसे में इम्यूनिटी कमजोर होने से आपको दोहरे खतरे का सामना करना पड़ सकता है। कुछ चीजों को डाइट में शामिल करके ठंड और कोरोना से एक साथ लड़ा जा सकता है।
2 / 6
आंवला- यह सर्दियों का सुपरफूड है जो विभिन्न पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर है। आंवला में विटामिन सी का भंडार है। आवंला शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। आप चाहें तो आंवले का आचार, जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बीमारियों से बचने के लिए आप हर रोज कच्चा आंवला खाली पेट खाएं।
3 / 6
प्रोटीन और फाइबर- सर्दियों के मौसम में बाहर का खाने के बजाय मक्का, बाजरा जैसे पौष्टिक आहार का सेवन करें। इससे पाचन मजबूत बनता है। खाने में प्रोटीन, फाइबर और आयरन की मात्रा ज्यादा रखें। इन चीजों का सेवन करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है और वजन कम होता हैं। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्राल की मात्रा घटती है।
4 / 6
गुड़- सर्दियों में गुड़ का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। गुड़ आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पौषक तत्वों से भरपूर होता है। इस मौसम में गुड़ और उससे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। गुड़ आपके फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है।
5 / 6
गोंद के लड्डू- सर्दियों में सोंठ के लड्डू, गोंद के लड्डू खासकर बनाए जाते हैं। ये लड्डू आपके शरीर को अदंर से गर्म रखते हैं। घी, गेंहू का आटा, नट और बीज के साथ बनाए गए लड्डू शरीर को गर्म रखने के साथ इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है। लड्डू का सेवन ठंड और फ्लू को रोकता है।
6 / 6
घी- ज्यादातर लोगों का मानना हैं कि घी खान से आपका वजन बढ़ता है। लेकिन सच्चाई ये है कि घी आपके डेली खाने पीने का अहम हिस्सा होना चाहिए। घी में विटामिन ए, के,ई ओमेगा- 3 और ओमेगा-9 की आवश्यक मात्रा होती है। घी आपके बालों, त्वचा और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
टॅग्स :कोरोना वायरसविंटर्स टिप्ससर्दियों का खानाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAyurveda: जानिए टॉप 5 जड़ी-बूटियों के बारे में, जो आपको बनाती हैं निरोग

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 105 नए केस, 24 घंटे की अवधि में पंजाब में वायरस से एक की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

स्वास्थ्यBenefits Of Flaxseed: अलसी से बढ़ता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, आयुर्वेदिक में हजारों वर्षों से हो रहा अलसी का उपयोग, जानिए इसके फायदे

भारतLokmat Maharashtrian of the Year Awards 2024: आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी को लोकमत ने विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 120 नए मामले, वायरस से दिल्ली में एक की मौत, जानें हालात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यAyurvedic Remedies For High Blood Pressure: 5 जड़ी-बूटियों से खत्म हो सकती है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, जानिए उनके बारे में

स्वास्थ्यBuldhana Hospital: बुलढाणा में धार्मिक आयोजन, प्रसाद खाने के बाद सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य सेवाओं में कमी के लिए तय होनी चाहिए जिम्मेदारी

स्वास्थ्यDiabetes Treatment In Ayurveda: मधुमेह में इन 5 आयुर्वदिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग 'रामबाण' माना जाता है, जानिए शुगर के आयुर्वेदिक उपचार के बारे में

स्वास्थ्यAyurveda For The Heart: हृदय को स्वस्थ रखने वाली 3 गुणकारी औषधियों के बारे में जानिए, रोजाना सेवन से रहिये निरोग

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: कोरोना के 110 नए केस और संक्रमित मरीजों की संख्या 893, राहत भरी खबर, 24 घंटे की अवधि में वायरस से एक भी मौत नहीं!