दुबले-पतले लोगों के लिए वरदान, रोज दूध में उबालकर पीने से होगा बेहद फायदा, कई बीमारियों को कर देगा खत्म By संदीप दाहिमा | Published: May 6, 2020 06:29 AM 2020-05-06T06:29:16+5:30 2020-05-06T06:29:16+5:30
Next Next मुनक्का खाने के फायदे वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं, मुनक्का में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होता है जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को बिना बढ़ाए वजन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप कुछ मुनाक्कों को दूध में उबालकर और इस दूध का सेवन सुबह-शाम करें। कुछ ही दिनों में आपके वजन में फर्क पड़ना शुरू हो जाएगा।
मुनक्का आयरन का सबसे बेहतर स्रोत है और शरीर में तेजी से खून बनाने का काम करता है। इसे डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए प्रभावी माना गया है। इसके सेवन से शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
मुनक्के का सेवन करना दिल के लिए फायदेमंद होता है। मुनक्का में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो रक्तचाप को नियमित करने में मददगार होता है। इसके सेवन से हृदय रोगों से आराम भी मिलता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप एक गिलास दूध में कुछ मुनक्का डाल लें और एक चम्मच घी डाल दें। अब इस दूध का सेवन करें ऐसा करने से हृदय रोग दूर होता है।
किडनी और लीवर के लिए भी मुनक्का काफी फायदेमंद होता है। यदि आप कुछ मुनक्का के दाने पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो आपकी किडनी और लीवर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और लीवर की सारी गंदगी साफ हो जाती है।
मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से याददाश्त शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। यदि किसी व्यक्ति को भूलने की बीमारी होने लगे तो उसे मुनक्के का सेवन करना चाहिए। यदि नियमित रूप से मुनक्के का सेवन किया जाए तो इससे याददाश्त शक्ति तेज होती है।
मुनक्के का सेवन करना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को शरीर में कैल्शियम की कमी होती है उन्हें प्रतिदिन पांच से सात मुनक्का खाना चाहिए। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ बोरोन तत्व पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
मुनक्के का सेवन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खा लें और पानी पी लें। ऐसा रोजाना करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।
मुनक्के में भरपुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर करने में सहायक है। रोजाना इसके सेवन करने से आपको रोगों से लड़ने में मदद मिल सकती है।