लाइव न्यूज़ :

Health Tips: सिंघाड़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, ये फायदे कर देंगे आपको दंग

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 22, 2020 10:21 AM

Open in App
1 / 9
मोटापे की परेशानी से विश्व की एक बड़ी आबादी जूझ रही है। आपके खान-पान और दिनचर्या इस पर खासा प्रभाव डालती है। आप चाह कर भी डाइट को कंट्रोल नहीं कर पाते और ना ही अपनी चर्बी को घटाने के लिए जरूरी कसरत कर पाते हैं।
2 / 9
क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने में सिंघाड़ा काफी फायदेमंद होता है? जी हां, कुछ रीसर्च में इस बात का दावा किया जा चुका है कि सिंघाड़ा यानी वाटर चेस्टनट के रोजाना सेवन से ना आप सिर्फ वेट लॉस, बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं।
3 / 9
त्रिभुज के आकार का ये स्पंजी सिंघाड़ा पानी में पैदा होने वाला एक फल है। इसमें सिर्फ एक बीज सफेद रंग का बीज पाया जाता है। इसकी जड़ हरे रंग की होती है। इसकी खेती भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोपीय देशों में इसकी खेती की जाती है।
4 / 9
रोजाना सिंघाड़ा का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं...
5 / 9
दिल के लिए फायदेमंद: यह बैड कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करने का काम करता है। इसलिए दिल की बीमारियों से दूर रहने के लिए डाइट में सिंघाड़ा को शामिल करने की सलाह दी जाती है।
6 / 9
दांतों और तपेदिक के रोग में फायदेमंद: दांतों की परेशानी में भी सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद रहता है। साथ ही तपेदिक की बीमारी परेशान हैं तो सिंघाड़ा आपको फायदेमंद साबित होता है।
7 / 9
वजन पर नियंत्रण: सिंघाड़ा का सेवन मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना सिंघाड़ा का सेवन करें।
8 / 9
ब्लड प्रेशर और डायबिटीज: इस फल में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बीपी को नियंत्रण करता है। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर को कंट्रोल करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
9 / 9
ब्रोंकाइटिस और अनिद्रा: सिंघाड़ा का सेवन करने से गले में खराश की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है। तासीर में ठंडा सिंघाड़ा पित्त और वात को भी कम करता है, जिससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWinter Health Tips: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए पिएं हल्दी वाला दूध, होगा जबरदस्त फायदा

स्वास्थ्यHeart Health: सुबह की ये 5 अच्छी आदतें, सर्दियों में भी रखेंगी दिल का ख्याल; अभी करें फॉलो

स्वास्थ्यSleeping Tips: चमकदार त्वचा के लिए सिर्फ मेकअप ही नहीं अच्छी नींद भी है जरूरी, इस पोजिशन में सोने से मिलेगा फायदा

स्वास्थ्यNewborn Care Tips: सर्दियों में नवजात शिशु का ख्याल रखते हुए इन बातों का रखें ध्यान, रहेंगे स्ट्रॉन्ग और हेल्दी

स्वास्थ्यDry Cough In Winter: सर्दियों में सूखी खांसी ने कर दिया बुरा हाल तो आजमाएं ये घरेलू नुस्के, झटपट मिलेगा आराम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCOVID 19 Update: देश में कोरोना का कहर, 24 घंटो में 180 नए मामले, 3 लोगों की मौत

स्वास्थ्यमुंबई: फिर एक बार कोविड-19 का डर सताने लगा, जेएन.1 वैरिएंट का पहला मामला 41 साल के व्यक्ति में मिला

स्वास्थ्यअध्यात्म से पहचानिए अपनी आतंरिक शक्ति: रेवति का सोल स्कूल और चक्र वेबिनार है एक अद्वितीय आत्मा का सफर

स्वास्थ्य'15 मार्च से पहले मालदीव छोड़े भारतीय सेना', चीन से लौटे मोहम्मद मुइज्जू ने दी डेडलाइन

स्वास्थ्यCovid-19 Update: भारत में कोरोना वायरस के 441 नए मामले