Diet tips: गलती से भी मत फेंकना अमरूद के पत्ते, खून की कमी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज का रामबाण इलाज हैं ये हरे पत्ते

By उस्मान | Published: December 15, 2020 01:04 PM2020-12-15T13:04:05+5:302020-12-15T13:07:53+5:30

Next

अमरूद फल खाने के जितने फायदे हैं, उतने ही फायदे इसके पत्तों से भी होते हैं। अमरूद के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने मे सहायक होते हैं।

अमरूद के पत्तों के रस से त्वचा, बाल और स्वास्थ्य की देखभाल अच्छे से की जा सकती है। पत्तों से रस से बनी चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

अमरूद के पत्तों से शरीर के बढ़ते वजन को भी घटाया जा सकता है क्यों फाइबर का भंडार है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है।

अमरूद के पत्तों में मौजूद योगिक बल्ड प्रेशर और हार्ट रेट की दर को भी कम कर सकता है। पेचिस के इलाज के लिए भी अमरूद के पत्ते फायदेमंद होते है।

यह आयरन का भंडार होते हैं। सही मात्रा में आयरन होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है और सारे अंग अच्छे से काम करते हैं। यह एनिमिया जैसी बीमारी होने से बचा सकता है।

पोटैशियम और डायट्री फाइबर होने के कारण अमरूद के पत्ते दिल के लिए अच्छे होते हैं। इनमें फाइटोकेमिकल्स पाया जाता है जो खराब कोलेस्टॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।

लिवर सेल को खराब करने के लिए एस्पर्टेट एमिनोट्रांसफ़रेस नाम का एंजाइम पैदा होता है। इस एंजाइम को मारने की क्षमता अमरूद के पत्तों में होती है।