लाइव न्यूज़ :

मस्से हटाने के घरेलू उपाय : अपनाएं ये 8 घरेलू नुस्खे, मस्सों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: September 30, 2021 13:41 IST

Open in App
1 / 9
लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से मस्से कुछ ही दिनों में खत्म होना शुरू हो सकते हैं।
2 / 9
थोड़ा बेकिंग सोडा लेकर उसमें एक चम्मच सफेद सिरका मिलाकर पेट बना लें। इस पेस्ट को मस्से के नष्ट होने तक प्रभावित हिस्से पर दिन में दो बार लगाएं। बेकिंग सोडा के एंटीसेप्टिक और एंटीफ्लेमेटरी गुण मस्से पैदा करने वाले वायरस को नष्ट करने में मदद करेंगे।
3 / 9
अनचाहे मस्सों से निजात पाने के लिए आलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं।
4 / 9
सेब का सिरका मस्सों के इलाज के लिए प्रभावी उपचार है। आप सेब के सिरके में कॉटन बॉल को भिगो दीजिये और बिस्तर पर जाने से पहले हर रात त्वचा पर लगाएं। इस पर पट्टी बांध लें और बेहतर परिणाम के लिए पांच दिन तक दोहराएं।
5 / 9
अरंडी का तेल मस्सों से निजात पाने का एक बेहतर उपाय है। इस तेल को बेकिंग सोडा में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।
6 / 9
एलोवेरा जेल को रोजाना दिन में दो बार मस्से पर लगायें। आप एक पट्टी के साथ एलोवेरा जेल को मस्से के ऊपर लगाकर रखें। एलोवेरा में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इसे पूरी तरह से नष्ट कर सकते हैं।
7 / 9
अनानास का रस, फूलगोभी का रस, शहद या फिर प्याज के रस का प्रयोग भी मस्सों को समाप्त करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मस्सों को खत्म करने वाले विशेष एंजाइम्स होते हैं।
8 / 9
केले के छिलके में पाए जाने वाले एंजाइम भी मस्से को गायब करने में मदद कर सकते हैं। दिन में दो बार, केले के छिलके के अंदर से सफेद गूदे को मस्से पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा दिन में दो बार करें।
9 / 9
यह सिर्फ घरेलू उपाय हैं और इनका असर धीरे-धीरे होता है, इसलिए इनका इस्तेमाल करने से पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए, दूसरा आपको मस्से को जबरदस्ती उखाड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, इससे आपको दर्द और त्वचा से खून बहना आदि समस्या हो सकती है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर