सुबह खाली पेट पपीता खाने के 7 फायदे, कोलेस्ट्रॉल और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: December 2, 2021 07:27 PM2021-12-02T19:27:16+5:302021-12-02T19:41:42+5:30

Next

पीले रंग का यह फल कैलोरी में कम होने के अलावा फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। यह वजन कम करने में मदद करता है और यहां तक कि कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।

यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक है। यह सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसे पाचन विकारों को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है।

कैंसर से बचाव के लिए पपीते के का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें आइसिथियोनट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर हो सकता है।

पपीता लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं। ये लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसे नींबू के रस के साथ ले सकते हैं। सुबह खाली पेट इसके सेवन से काफी फायदा होता है।

पपीते में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन ई सहित कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसके सेवन से त्वचा को भी फायदा होता है।

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पपीता खाना चाहिए। फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाला यह फल आपका पेट फुल रखता है।

पपीता अपने उच्च पोषक तत्व और फाइबर सामग्री के लिए जाना जाता है। पपीता विटामिन से समृद्ध है जैसे कि प्रो-विटामिन ए, सी, और फाइटो विटामिन के। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम और बीटा जैसे अन्य पदार्थ भी होते हैं।