लाइव न्यूज़ :

Covid-19 variant JN.1: 1226 केस, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक मामले दर्ज, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2024 18:55 IST

Open in App
1 / 7
Covid-19 variant JN.1: भारत में अब तक कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 के कुल 1,226 मामले सामने आए हैं, जिनमें कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
2 / 7
Covid-19 variant JN.1: आईएनएसएसीओजी द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चला है कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने कोविड-19 के इस उपस्वरूप की उपस्थिति का पता लगाया है। कर्नाटक में जेएन.1 के 234 मामले पाए गए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 189, महाराष्ट्र में 170, केरल में 156, पश्चिम बंगाल में 96, गोवा में 90, तमिलनाडु में 88 और गुजरात में 76 मामले दर्ज किए गए हैं।
3 / 7
Covid-19 variant JN.1: आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में जेएन.1 उपस्वरूप के 37 मामले, तेलंगाना में 32, छत्तीसगढ़ में 25, दिल्ली में 16, उत्तर प्रदेश में सात, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन और उत्तराखंड एवं नगालैंड में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।
4 / 7
Covid-19 variant JN.1: देश में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि और जेएन.1 उपस्वरूप का पता चलने के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है।
5 / 7
Covid-19 variant JN.1: राज्यों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से साझा किये गये विस्तृत दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
6 / 7
Covid-19 variant JN.1: ये दिशा-निर्देश कोविड-19 के लिए संशोधित निगरानी रणनीति को लेकर जारी किये गये हैं।
7 / 7
Covid-19 variant JN.1: राज्यों से कहा गया है कि वे मामलों की बढ़ती प्रवृत्ति का जल्द पता लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में इन्फ्लूएंजा और गंभीर श्वसन जैसी बीमारी से पीड़ित होने के मामलों की नियमित रूप से निगरानी करें और जिलावार रिपोर्ट भेजें। 
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaकर्नाटककेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम