लाइव न्यूज़ :

COVID-19 New Jn-1 Variant: केरल में हालात गंभीर!, 265 नए मामले और एक की मौत, पश्चिम बंगाल में 3 केस, जानें 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2023 15:14 IST

Open in App
1 / 7
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले सामने आये। वहीं, एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 328 मामले सामने आए जिनमें से 265 मामले केरल से हैं।
2 / 7
मंत्रालय के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,606 हो गई है। केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई। इसी के साथ बीते तीन वर्षों में कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72,060 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 275 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर चले गए।
3 / 7
अब तक कुल 68,37,689 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।
4 / 7
पश्चिम बंगाल में छह महीने के एक बच्चे समेत तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभी पता नहीं चला है कि तीनों कोविड-19 के नये जेएन.1 स्वरूप से ही संक्रमित हुए हैं या नहीं।
5 / 7
अधिकारियों के अनुसार, बिहार राज्य के रहने वाले बच्चे का उपचार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता में चल रहा है, वहीं दो अन्य रोगी दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से एक निजी अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें तेज बुखार, खांसी और जुखाम की शिकायत है।
6 / 7
उन्होंने आरटी-पीसीआर जांच कराई और संक्रमित होने का पता चला।’’ इस बारे में पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर नजर रखी जा रही है।
7 / 7
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कभी नहीं कहा कि कोविड-19 समाप्त हो चुका है। हमें मानना होगा कि यह अभी रहने वाला है। फिलहाल हमारे सामने ऐसा कोई मामला नहीं आया है। हालांकि, हमारा विभाग बहुत चौकन्ना है।’’
टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडियाकेरलपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम