कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

By संदीप दाहिमा | Published: April 27, 2021 07:10 AM2021-04-27T07:10:23+5:302021-04-27T07:10:23+5:30

Next

बेशक कोरोना के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया है लेकिन टीका लगवाने के बाद भी लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स कोरोना से बचाव के लिए घर पर रहना, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना, बार-बार हाथ धोना और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने की सलाह दे रहे हैं।

यदि आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। रात को सोते समय शरीर गंभीर सक्रियता में बदल जाता है जो रोगजनकों को मारने में मदद करता है। नींद तब होती है जब शरीर कोशिकाओं की मरम्मत करता है। आपको कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। सोने से कम से कम दो घंटे पहले मोबाइल और टीवी से दूर रहें कैफीन युक्त पेय से बचें।

थोड़ा बहुत तनाव शरीर के लिए अच्छा है लेकिन बहुत अधिक तनाव शरीर के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। रोजाना कम से कम दस मिनट माइंडफुलनेस अभ्यास करने से तनाव कम किया जा सकता है। इससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) कम होता है, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के आसान तरीकों में से एक खाने में रंगीन चीजों को शामिल करना है। रंगीन खाने की चीजें जिंक और सेलेनियम के साथ विटामिन सी, डी, ई और ए जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रैडिकल डैमेज को बेअसर करते हैं और डैमेज सेल्स और डीएनए की मरम्मत करके सूजन को शांत करते हैं।

नियमित रूप से व्यायाम करना प्रतिरक्षा को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में शोर्ट टर्म स्ट्रेस eustress पैदा होता है, जो आपको लंबे समय तक मजबूत और अधिक लचीला बनाता है। एक्सरसाइज करने से रोगजनकों को मारने और इम्यून सेल्स को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। आप रोजाना एरोबिक एक्टिविटीज जैसे रनिंग, है इंटेंसिटी एक्सरसाइज और वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं।

अगर आपकी आंतें मजबूत हैं, तो समझ लें कि आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहेगा। आंत के बैक्टीरिया को फाइबर पसंद है। फाइबर पेट और आंत को मजबूत बनाने का काम करता है और इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। जब पेट को पर्याप्त फाइबर नहीं मिलता है, तो शरीर में संक्रमण को रोकने की क्षमता कम हो जाती है।