Coronavirus: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 8 चीजें, शरीर बनेगा मजबूत

By संदीप दाहिमा | Published: September 5, 2020 06:18 AM2020-09-05T06:18:34+5:302020-09-05T06:18:34+5:30

Next

दूध पीने से शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। जो हड्डियों और दातों को हमेशा मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। सोयाबीन भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका सही से सेवन करने से शरीर कुछ ही दिनों में ताकतवर बन जाता है। सोयाबीन के नियमित सेवन से शरीर की कमजोरी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है।

खजूर खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी और पोषक तत्व मिलते हैं और दिमाग भी तेज होता है। सभी लोगों को रोजाना 5-6 खजूर खाने चाहिए।

मुनक्का भी वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा उपाय है। आप या तो मुनक्के को रात में जमकर अच्छे से खाए या फिर इसे दूध में उबालकर उसमें शहद डालकर पिएं। इससे आपका वजन भी बढ़ेगा और आप हेल्दी भी रहेंगे। मुनक्के की जगह अगर आप किशमिश का भी इस्तेमाल करते हैं तो यह भी बहुत फायदा करेगा।

वजन बढ़ाने और बॉडी को बनाने के लिए रोटी में और दाल में घी मिलाकर खाया करें। इसके अलावा शक्कर में घी मिलाकर खाने से भी मोटापा बढ़ता है।

आलू कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा और संपूर्ण स्रोत है। आलू खाने से मोटापा बढ़ता है। आलू को उबालकर आपको उसे दूध के साथ खाना चाहिए। इससे आपको जल्दी फायदा होगा।

यह चीज टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसी कई पोषक तत्वों से भरपूर पीनट बटर आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के अलावा कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, हर रोज सुबह एक मुट्ठी अंकुरित मूंग की दाल का सेवन करने से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। इसके अलावा इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे यह एनीमिया से बचाता है।

यह एक ऐसी जड़ी बूटी है। जो शरीर की सारी कमजोरी को दूर करके पाचनतंत्र को मजबूत बनातीं है। क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो दुबले पतले शरीर को स्वस्थ्य और मोटा करने में काफी मदद करते है।