लाइव न्यूज़ :

COVID-19: भारत में 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 23 लोगों की मौत

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: April 16, 2023 16:10 IST

Open in App
1 / 6
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,093 नए मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई।
2 / 6
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से 23 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,114 पर पहुंच गई।
3 / 6
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पांच, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तीन-तीन, कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो-दो तथा हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है, जबकि केरल ने कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले रोगियों की सूची में चार और नाम जोड़े हैं।
4 / 6
भारत में संक्रमण की डेली एक्टिव पॉजिटिविटी दर 5.61 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.78 फीसदी दर्ज की गई है।
5 / 6
देश में अब तक कोविड संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,48,18,115 हो गई है। वही, भारत में अब तक कुल 4,42,29,459 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
6 / 6
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 220.66 करोड़ लोगों को वैक्सीन के डोज लग चुके हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम