शरीर में खून की कमी से होने वाले नुकसान, खाएं ये 25 चीजें खून की कमी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Published: November 1, 2020 09:44 AM2020-11-01T09:44:16+5:302020-11-01T09:44:16+5:30

Next

शरीर में खून की कमी होने से नै रक्त कोशिकाओं का उत्पादन होना बंद हो जाता है जिससे जिससे इंसान के शरीर में एनीमिया की बीमारी जन्म ले लेती है। इसके होने से आपको थकान, कमजोरी, सुस्ती, नाखूनों का सफेद होना और बालों का झड़ना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। यही वजह है कि इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए और डाइट में बदलाव करना चाहिए।

शरीर में खून की कमी होने पर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर की बीमारी होती है। इसके साथ ही इंसान का शरीर अस्वस्थ हो जाता है। इसके होने पर आप अक्सर कमजोरी, चक्कर महसूस होना, थकान रहना और उल्टी या मतली जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। इसलिए खून की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह लें और आयरन युक्त आहार का सेवन करें।

शरीर में खून की कमी होना काफी खतरनाक होता हैं। इससे दिमाग का न्यूरो सिस्टम सही तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिससे इंसान को मानसिक परेशानी होने लगती हैं। दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को ऊर्जाहीन महसूस करता हैं।

शरीर में खून की कमी के लक्षणों में मुख्यतः थकान, फीका चेहरा, दर्दनाक पीरियड्स, सांस फूलना, दिल की धड़कन बढ़ना, हाथ-पैरों में कमजोरी, सिरदर्द, घबराहट, त्वचा में पीलापन, त्वचा में सूखापन, बालों का झड़ना, मुंह में सूजन, जीभ के छाले, नाखूनों का भंगुर होना, भूख में कमी, हाथ-पैरों का ठंडा होना, बार-बार इन्फेक्शन होना आदि शामिल हैं।

नेशनल एनीमिया एक्शन काउंसिल के अनुसार, आयरन की कमी हीमोग्लोबिन लेवल कम होने का सबसे बड़ा कारण है। यही वजह है कि एक्सपर्ट आयरन से भरपूर चीजें जैसे कलेजी, लाल मांस, झींगा, टोफू, पालक, बादाम, खजूर, मसूर, अनाज, बादाम, कस्तूरी, गाजर और शतावरी खाने की सलाह देते हैं।