Home remedies: कई बीमारियों का इलाज है अजवाइन, पिएं अजवाइन का पानी कब्ज, पेट दर्द जैसे कई रोगों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: May 18, 2022 05:46 PM2022-05-18T17:46:44+5:302022-05-18T17:53:25+5:30

Next

पेट दर्द से राहत के लिए अजवाइन का पानी पीने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है। अगर आपके बच्चे को पेट दर्द होता है, तो पानी में अजवाइन डालकर गर्म कर लें और ठंडा होने पर पिलाएं। इससे आराम मिल सकता है।

गैस की समस्या इस पानी को पीने से ठीक होती है। अगर आपको गैस की समस्‍या रहती हैं तो यह पानी आपके लिए रामबाण है। इसे पीने से गैस की समस्‍या ठीक होती है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक- अजवाइन में नियासिन और थायमोल भरपूर मात्रा में होते हैं और साथ ही साथ कई विटामिन्स भी पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। अजवाइन ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है जो हृदय के लिए अच्छा है।

पीरियड में देता है आराम- अजवाइन एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल पीरियड्स की समस्याओं में राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इस दौरान महिलाओं को अजवाइन का पानी पीना चाहिए। इससे आपको ऐंठन और दर्द से राहत मिल सकती है।

अजवाइन का पानी पीने से वजन को कम किया जा सकता है। अजवाइन बीज चयापचय की दर में वृद्धि करते हैं, जिसके परिणामस्‍वरूप वसा जलता है। अजवाइन को रात को गिलास भर पानी में भिगो दें। सुबह इस गिलास में एक चम्‍मच शहद मिलाएं और इसका सेवन करें।

महिलाएं यूरिन इंफेक्‍शन आम समस्या है। अजवाइन का पानी पीने से इस समस्‍या से निजात पाई जा सकती हैं। इसके अलावा इसके सेवन से गले की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है।