लाइव न्यूज़ :

Monsoon Health Tips: डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया में खाएं ये 9 चीजें, बुखार, कम प्लेटलेट्स, कमजोरी से मिलेगी राहत

By संदीप दाहिमा | Updated: July 28, 2019 07:37 IST

Open in App
1 / 9
पपीता खाने के ढेरों फायदे आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या आप पपीते के पत्तों के फायदे जानते हैं। कई बीमारियों में पपीते के पत्ते का रस फायदे देता है। डेंगू, मलेरिया आदि के अलावा पपीते के पत्ते का जूस हार्ट अटैक, मधुमेह, डेंगू व कैंसर से बचाता है। रिसर्च के मुताबिक पपीते के पत्ते के रस में डेंगू के बुखार और बीमारी की अवधि को कम करने की क्षमता है। साथ ही इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर यह इंफेक्शन से बचाने में करता है। इतना ही नहीं इसके पत्तों का रस पीने से कब्ज जैसी समस्या से बचने में भी मदद मिलती है। चलिए जानते हैं कि इससे आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे होते हैं।
2 / 9
अदरक आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे आपको इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है और रोग से जल्दी आराम मिलता है। अदरक में सक्रिय घटक जिंजरोल होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, यही वजह है कि अदरक को मलेरिया समेत कई बीमारियों के इलाज के लिए सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचारों में से एक माना जाता है।
3 / 9
इसके लक्षणों को कम करने के लिए आप गिलोय कैप्सूल ले सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर रोजाना खाने के बाद एक ग्राम के दो कैप्सूल लें। वैज्ञानिक रूप से इसे टिनसपोरा कॉर्डिफोलिया कहा जाता है। इसे आम भाषा में 'गुडुची' कहा जाता है। इस पौधे का विभिन्न बीमारियों से जुड़े बुखार का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक और हर्बल दवाओं में उपयोग किया जाता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी आर्थराइटिक गुणों से लक्षणों से राहत मिलेगी। इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण भी होते हैं जो संक्रमण से तुरंत राहत दिलाते हैं।
4 / 9
यह आवश्यक पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर का भंडार है। डेंगू से जल्दी आराम पाना चाहते हैं, तो संतरा जरूर खायें।
5 / 9
इसके बीज एडीस मच्छर के लिए जहरीले हैं। पपीता डेंगू रोगियों में तेजी से प्लेटलेट बढ़ाता है। पत्तियों का रस पीनसे प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है।
6 / 9
फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर खिचड़ी खाने से आपको बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसे निगलना और पचाना आसान है।
7 / 9
हर्बल टी डेंगू बुखार के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इलायची, पुदीना या अदरक जैसे स्वाद चुनें।
8 / 9
यह पानी, आवश्यक खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स का प्राकृतिक स्रोत है। इससे शरीर में तरल स्तर नियंत्रित रहता है।
9 / 9
गाजर, ककड़ी, और अन्य पत्तेदार सब्जियां डेंगू के इलाज के लिए अच्छे होते हैं। ये सब्जियां आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरी हुई हैं।
टॅग्स :मानसून हेल्थ टिप्स हिंदीहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब