नसों में जमा गंदगी होगी साफ, खाएं ये 6 चीजें, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

By संदीप दाहिमा | Published: June 20, 2022 09:02 PM2022-06-20T21:02:40+5:302022-06-20T21:06:40+5:30

Next

लहसुन में एंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो शरीर के हानिकारक फ्री रैडीकल को खत्म करता है। रोज सुबह लहसुन की एक या दो कली गुनगुने पानी के साथ निगलना सबसे आसान उपाय है। इसके अलावा आप लहसुन का पानी भी पी सकते हैं।

अनार नसों और शरीर में फैट जमा होने से रोकता है, इसके अलावा अनार का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का निर्माण बढ़ता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड नसों को खुला रखता है और उनमें रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाता है।

ग्रीन टी- इसमें कैटेचिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो नसों को सामान्य रूप से लचीला बनाये रखता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है।

करीब आधा लीटर पानी में आधे सेब के बारीक कटे टुकड़े और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और करीब दो तीन घंटे के लिए रख दें। इससे वेट लॉस के लिए भी यूज किया जा सकता है।

एक लीटर पानी में 15-20 अंगूर बीच से काटकर डालें। अब इसमें एक निम्बू को छिलके सहित चार फांक में काटकर डाल दे। करीब एक घंटे के लिए इसे नार्मल टेम्परेचर में रहने दे, और फिर यूज कर लें।

एक संतरे के अंदर का पल्प कटोरी में निकाल लें, अब आधा इंच अदरक का टुकड़ा अच्छी तरह से कूट ले। एक लीटर पानी लें और उसमे ये दोनों चीज़ें डालकर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दे।