लाइव न्यूज़ :

घने, लंबे, सॉफ्ट और सिल्की बाल पाने के लिए बस करें ये काम, जरूर होगा फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2019 06:59 IST

Open in App
1 / 7
वर्षों से हम प्याज से बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में सुनते आ रहे हैं। प्याज के गुण बालों को जड़ से मजबूत बनाकर उन्हें लम्बाई और सुंदरता देते हैं। यदि स्कैल्प पर किसी तरह का इन्फेक्शन हो जाए तो प्याज के पानी के प्रयोग से उसे भी दूर करने में मदद मिलती है।
2 / 7
प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प और बालों को इन्फेक्शन से दूर करके हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। प्याज का पानी डैंड्रफ दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए स्कैल्प पर उंगलियों से ही सीधा प्याज का पानी लगा लें। दो से तीन इस्तेमाल में ही डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा।
3 / 7
प्याज का पानी स्कैल्प पर लगाने से स्कैल्प पर खून का स्राव बढ़ता है। परिणाम स्वरूप स्कैल्प की कंडीशन में सुधार आता है और जड़ों से नए बाल उगते हैं। साथ ही पुराने कमजोर बालों को भी जड़ से मजबूती मिलती है। कुछ ही दिनों में बालों का वॉल्यूम बढ़ जाता है।
4 / 7
प्याज के पानी को इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका यह है कि उसे सीधा स्कैल्प पर लगा लें। प्याज का रस निकालकर उंगलियों की मदद से इसे पूरे स्कैल्प और बालों में मसाज करते हुए लगा लें। 15 से 20 मिनट रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। उपयुक्त रिजल्ट हासिल होगा।
5 / 7
लेकिन अगर आप और भी तेजी से रिजल्ट चाहती हैं तो प्याज के पानी को बालों में लगाते समय इसमें कुछ जरूरी चीजें मिला लें। ये चीजें आपको कई गुना अधिक बेहतर रिजल्ट देंगी। प्याज के पानी में आप दो चीजें मिलाकर लगा सकती हैं। पहला अंडा और दूसरा है नारियल का तेल।
6 / 7
बालों में अंडा लगाने के फायदों से हर कोई परिचित है। प्याज का पानी भी बालों के लिए वरदान है। तो अगर इन दोनों को मिला दिया जाए, तो बेहतरीन रिजल्ट मिल सकता है। इसके लिए आपको एक अंडे में प्याज के पानी के दो चम्मच मिलाने हैं। इस मिक्सचर को उंगली या ब्रश से स्कैल्प और बालाओं पर अच्छी तरह लगा लें। करीब 30 मिनट लगा रहने दें और फिर रोजाना के शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।
7 / 7
सालों से नारियल तेल को बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए गुणकारी माना गया है। इस तेल में प्याज का पानी मिलाने से इसकी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इस प्रयोग को करने के लिए 2 चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच प्याज का पानी मिलाएं। इस मिक्सचर को बालों की जड़ों से लेकर एंड्स तक अच्छी तरह मसाज करते हुए लगा लें। 30 मिनट इसे बालाओं में लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें।
टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन