लाइव न्यूज़ :

किशोरी के अपहरण और उसके साथ बलात्कार के जुर्म में दो युवकों को 20-20 साल की कैद

By संदीप दाहिमा | Updated: November 19, 2022 20:32 IST

Open in App
1 / 5
राजस्थान के कोटा में एक स्थानीय पॉक्सो अदालत ने 15 साल की एक किशोरी का अपहरण करने और उसके साथ बलात्कार करने के जुर्म में दो युवकों को दोषी ठहराया है। अदालत ने उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
2 / 5
पॉक्सो अदालत- तृतीय के न्यायाधीश दीपक दुबे ने बलात्कार पीड़िता सहित चार अहम गवाहों के मुकर जाने के बावजूद दोनों को दोषी ठहराया।
3 / 5
लोक अभियोजक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के रहने वले सोनू (22) और राम अवतार (18) को डीएनए तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोषी ठहराया गया है।
4 / 5
उन्होंने कहा कि पुलिस ने किशोरी की शिकायत के आधार पर इस साल 14 जनवरी को सोनू और राम अवतार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
5 / 5
शिकायत के मुताबिक, सोनू और राम अवतार ने मोटरसाइकिल पर किशोरी का उसके घर से अपहरण कर लिया। शर्मा ने कहा कि वे उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां सोनू ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि राम अवतार पहरा दे रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़िता, उसके माता-पिता और उसका भाई सभी सुनवाई के दौरान मुकर गए। हालांकि, मेडिकल और डीएनए रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद, अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया और उन्हें 20 -20 साल की सज़ा सुनाई।
टॅग्स :क्राइमKotaराजस्थानरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो