लाइव न्यूज़ :

Virat Kohli: रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और धोनी से आगे विराट, देश के अग्रणी सेलिब्रिटी ब्रांड, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2022 18:29 IST

Open in App
1 / 7
क्रिकेटर विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने और साल भर में अपनी हैसियत में गिरावट आने के बावजूद देश के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी ब्रांड के तौर पर अपना स्थान बरकरार रखा है।
2 / 7
सलाहकार फर्म डफ एंड फेल्प्स की तरफ से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि कोहली का ब्रांड मूल्य वर्ष 2021 में गिरकर 18.57 करोड़ डॉलर रह गया, जबकि वर्ष 2020 में यह 23.77 करोड़ डॉलर था। विराट के बाद दूसरा स्थान अभिनेता रणवीर सिंह का है जिनका ब्रांड मूल्य 15.83 करोड़ डॉलर आंका गया है।
3 / 7
रणवीर ने इस दौरान अक्षय कुमार को पीछे छोड़ा है जो अब 13.69 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ वह तीसरे स्थान पर हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट इस सूची में चौथे स्थान पर हैं जिनकी ब्रांड कीमत 6.81 करोड़ डॉलर है। इसके साथ ही वह महिला सेलिब्रिटी के बीच सबसे आगे हैं।
4 / 7
दीपिका पादुकोण 5.16 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ सूची में सातवें स्थान पर हैं। सेलिब्रिटी ब्रांड सूची तैयार करने वाली फर्म डफ एंड फेल्प्स के प्रबंध निदेशक अविरल जैन ने कहा कि इस सूची में फिल्म उद्योग से जुड़ी शख्सियतों का दबदबा है लेकिन कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और पी वी सिंधु जैसे खिलाड़ी भी इसमें दमदार मौजूदगी रखते हैं।
5 / 7
वर्ष 2021 में ब्रांड मूल्य में दर्ज किए गए उछाल के मामले में रणवीर, आलिया और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आगे रहे हैं।
6 / 7
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में डफ एंड फेल्प्स की मूल्यांकन सलाहकार सेवा के प्रमुख वरुण गुप्ता ने कहा, ‘‘कारोबार एवं ब्रांड ने इस साल भी परंपरागत मंचों के साथ ब्रांड प्रोत्साहन के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मंचों का भी खूब सहारा लिया है।’’
7 / 7
रिपोर्ट कहती है कि टेलीविजन अब भी विज्ञापनों का सबसे बड़ा जरिया है लेकिन डिजिटल मीडिया तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2023 में विज्ञापन व्यय के मामले में सबसे आगे निकल सकता है। 
टॅग्स :विराट कोहलीअक्षय कुमाररणवीर सिंहदीपिका पादुकोणसचिन तेंदुलकरएमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम