लाइव न्यूज़ :

Tomato Price Increase: टमाटर महंगाई से 'लाल', चेन्नई में 62, कोलकाता में 77, मुंबई में 74, जानें दिल्ली सहित अन्य शहर का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 1, 2022 21:21 IST

Open in App
1 / 7
दिल्ली को छोड़कर, टमाटर की खुदरा कीमतें बुधवार को एक महीने पहले की तुलना में अन्य मेट्रो शहरों में 77 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गईं हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की संभावित कम आपूर्ति के कारण यह तेजी आई है।
2 / 7
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एक जून को कोलकाता में टमाटर का खुदरा मूल्य 30 अप्रैल के 25 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 77 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
3 / 7
आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में भी, खुदरा टमाटर की कीमत एक मई के 36 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर एक जून को 74 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि चेन्नई में यह कीमत 47 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 62 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 39 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि यह कीमत पहले 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
4 / 7
बुधवार को चार शहरों पोर्ट ब्लेयर, शिलांग, कोट्टायम, पठानमथिट्टा में टमाटर की खुदरा कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक चल रही थीं।
5 / 7
आंकड़ों के अनुसार, प्रमुख उत्पादक राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में खुदरा कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और विभिन्न शहरों में यह 50 रुपये से 100 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रही है।
6 / 7
व्यापारियों और विशेषज्ञों ने खुदरा कीमतों में वृद्धि के लिए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों से आपूर्ति की संभावित कमी को जिम्मेदार ठहराया।
7 / 7
टमाटर का औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य बुधवार को 77 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 52.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो एक महीने पहले की अवधि में 29.5 रुपये प्रति किलोग्राम था।
टॅग्स :दिल्लीकोलकातामुंबईचेन्नईमहंगाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स