लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 519 अंक और टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 21, 2022 16:57 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 518 अंक से अधिक के नुकसान में रहा।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 518.64 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,144.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 604.15 अंक तक नीचे चला गया था।
3 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.70 अंक यानी 0.81 प्रतिशत टूटकर 18,159.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो और टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
4 / 5
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावरग्रिड शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा।
5 / 5
यूरोप में शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त में रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 751.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम