लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

By संदीप दाहिमा | Updated: October 23, 2024 11:47 IST

Open in App
1 / 5
Share Market Today: घरेलू संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 168.79 अंक चढ़कर 80,389.51 अंक पर पहुंच गया।
2 / 5
वहीं एनएसई निफ्टी 46.2 अंक की बढ़त के साथ 24,518.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस का शेयर तीन से अधिक चढ़ा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।
3 / 5
एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा।
4 / 5
अमेरिकी बाजार मंगलवार को सपटा रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
5 / 5
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,978.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,869.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम