लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 930 लुढ़का, निफ्टी 24,500 अंक नीचे हुआ बंद

By संदीप दाहिमा | Updated: October 22, 2024 18:23 IST

Open in App
1 / 6
स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 930 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 24,500 के स्तर से नीचे आ गया। विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में नरमी से घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। इसके अलावा, अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने और चीन में प्रोत्साहन उपायों की घोषणा से एफआईआई भारतीय बाजार से पैसे निकाल रहे हैं, जिसका बाजार पर प्रतिकूल असर दिख रहा है।
2 / 6
बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 930.55 अंक यानी 1.15 प्रतिशत का गोता लगाते हुए 80,220.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,001.74 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 309 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 24,472.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 24,445.80 अंक के निचले स्तर तक चला गया था। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस में प्रमुख रूप से गिरावट आई। इसके उलट, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे।
3 / 6
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार में पूरे कारोबार के दौरान नरमी की धारणा हावी रही। सबसे ज्यादा असर लघु एवं मझोली कंपनियों के शेयरों पर पड़ा।’’ नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में तेज वृद्धि से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दर में आक्रामक कटौती की उम्मीद कम हुई है। इससे उभरते बाजारों में कोष प्रवाह भी प्रभावित हुआ।
4 / 6
कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से अल्पावधि में नरमी का यह परिदृश्य बना रह सकता है।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,261.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,225.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। छोटी कंपनियों के शेयरों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 3.81 प्रतिशत नीचे आया जबकि मझोली कंपनियों के शेयरों से संबंधित मिडकैप सूचकांक 2.52 प्रतिशत टूटा।
5 / 6
शेयरखान बाई बीएनपी परिबा के तकनीकी शोध विश्लेषक जतिन गेडिया ने कहा, ‘‘निफ्टी गिरावट के साथ खुला। कारोबार बढ़ने के साथ बिकवाली दबाव बढ़ता गया। यह 20 सप्ताह के औसत स्तर (24,718) के नीचे आ गया है जो कमजोर रुख का संकेत है।’’ वाहन बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंदै की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लि. की शेयर बाजार में शुरुआत फीकी रही।
6 / 6
कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 1,960 रुपये के मुकाबले सात प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 73.48 अंक नीचे आया था जबकि निफ्टी में 72.95 अंक की गिरावट आई थी।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम