लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में बहार, पांच दिनों की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 10.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2023 17:04 IST

Open in App
1 / 7
विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और स्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति पिछले पांच दिनों में 10.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी।
2 / 7
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले पांच कारोबारी सत्रों (29 मार्च से छह अप्रैल) में 10,43,216.79 करोड़ रुपये बढ़कर 2,62,37,776.13 करोड़ रुपये रहा।
3 / 7
इस सप्ताह, ‘महावीर जयंती’ के मौके पर शेयर बाजार मंगलवार (चार अप्रैल) को बंद रहा। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बाजार बंद है।
4 / 7
वहीं पिछले हफ्ते, बृहस्पतिवार को ‘राम नवमी’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2,219.25 अंक यानी 3.85 फीसदी चढ़ा।
5 / 7
बाजार विश्लेषकों के अनुसार सूचकांकों में विदेशी पूंजी प्रवाह में सुधार और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से मदद मिली है।
6 / 7
स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार कमजोर प्रदर्शन की एक लंबी अवधि के बाद लगातार दूसरे सप्ताह लाभ में रहा। स्थिर वैश्विक संकेतों, सस्ती दरों पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी और वैश्विक स्तर पर ब्याज दर के उच्च स्तर पर पहुंचने के संकेतों के साथ बाजार में तेजी रही।’’
7 / 7
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अप्रत्याशित रूप से नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने के बाद बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 143.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 59,832.97 पर बंद हुआ था। 
टॅग्स :शेयर बाजारभारतीय रुपयासेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!