लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 194 अंक टूटा

By संदीप दाहिमा | Updated: June 1, 2023 17:33 IST

Open in App
1 / 5
घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 194 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच बैंक, धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।
2 / 5
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरू में बढ़त के साथ खुला। लेकिन अंत में 193.70 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,428.54 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 263.1 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.65 अंक यानी 0.25 की गिरावट के साथ 18,487.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल 3.42 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक 3.31 प्रतिशत नीचे आया।
3 / 5
इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और मारुति भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।
4 / 5
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे। देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में उम्मीद से अधिक 6.1 प्रतिशत रही है।
5 / 5
इसके साथ पूरे वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर अनुमान से ज्यादा 7.2 प्रतिशत रही है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.48 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को 3,405.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम