लाइव न्यूज़ :

5वां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट, 260.78 लाख करोड़, निवेशकों की संपत्ति 4.46 लाख करोड़, जानें सोना, तेल और रुपये का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2021 20:44 IST

Open in App
1 / 8
शेयर बाजारों में पिछले तीन दिन से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति 4.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये सुधार उपायों से बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को पहली बार 59,000 के पार बंद हुआ।
2 / 8
बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 417.96 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,141.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 481.09 अंक उछलकर 59,204.29 अंक की ऊंचाई तक चला गया था। पिछले तीन दिन में सेंसेक्स 963.4 अंक चढ़ा है।
3 / 8
रिकार्ड तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले तीन दिनों में 4,46,043.65 करोड़ रुपये उछलकर रिकार्ड 2,60,78,355.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
4 / 8
शेयर बाजार में आई रिकॉर्ड तेजी ने भारतीय शेयर बाजार को दुनिया के टॉप 5 देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। एक्सचेंज में लिस्ट सभी कंपनियों के कुल मार्केट वैल्यूएशन के आधार पर भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा बाजार बन गय़ा है।
5 / 8
गुरुवार को आई रिकॉर्ड तेजी के बाद बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपय़े के पार पहुंच गया है। 
6 / 8
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
7 / 8
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे फिसलकर 73.52 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहें। उन्होंने बुधवार को 232.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
8 / 8
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये के मूल्य में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 491 रुपये की गिरावट के साथ 45,735 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 724 रुपये टूटकर 61,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)भारतीय रुपयासोने का भावचांदी के भावOil India Ltd.अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?