लाइव न्यूज़ :

Stock Market में तीन दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: September 19, 2022 18:03 IST

Open in App
1 / 6
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट सोमवार को थम गयी और बीएसई सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़कर बंद हुआ। बैंकिंग, वित्तीय और दैनिक इस्तेमाल के उत्पाद बनाने वाली कंपनियों (एमएमसीजी) के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।
2 / 6
तीस अंकों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती झटकों से उबरते हुए 300.44 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 59,141.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 436.76 अंक तक चढ़ गया था।
3 / 6
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,622.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 3.05 प्रतिशत की मजबूती आई। बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, बजाज फिनसर्व और एचडीएफ़सी के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
4 / 6
दूसरी तरफ टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और अल्ट्राटेक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा दरों की घोषणा से पहले वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ावा की संभावना है।
5 / 6
वहीं, मुद्रास्फीति के ताजा आंकड़े अनुमानों से ऊपर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि की आशंका है और इसकी वजह से विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकाल सकते हैं।’’ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक की नीतिगत दरों को लेकर 21 सितंबर को होने वाली बैठक से पहले बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।
6 / 6
इसके अलावा व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप में 0.16 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 0.17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में बंद हुए। वहीं, यूरोपीय बाजार भी दोपहर में गिरावट में कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को नुकसान में बंद हुए। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने इस दौरान 3,260.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम