लाइव न्यूज़ :

Stock Market: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स फिर 60,000 अंक के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: April 24, 2023 17:25 IST

Open in App
1 / 6
प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से निवेशकों की धारणा सुधरने का असर सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रूप में दिखा और सेंसेक्स 401 अंक उछलकर फिर 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया।
2 / 6
उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 401.04 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,056.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,101.64 के ऊंचे स्तर और 59,620.11 अंक के निचले स्तर तक भी गया।
3 / 6
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,743.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से विप्रो, एक्सिस बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
4 / 6
मार्च तिमाही में 19,299 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज करने वाली रिलायंस के शेयर 0.35 प्रतिशत चढ़े। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
5 / 6
जानकारों के मुताबिक, कमजोर वैश्विक संकेतों से कारोबारी सतर्कता बरत रहे थे लेकिन घरेलू बाजार की कुछ दिग्गज कंपनियों के बढ़िया नतीजों से उनकी कारोबारी धारणा में सुधार देखा गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कारोबार के दौरान कमजोर वैश्विक संकेतों ने कुछ चिंताएं बढ़ाईं लेकिन बैंकिंग क्षेत्र ने इस तेजी को हवा देने का काम किया।’’ एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
6 / 6
जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखा गया था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों का बिकवाली का रुख जारी रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 2,116.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम