लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: August 7, 2023 18:04 IST

Open in App
1 / 6
स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 232 अंक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार बढ़त में रहा।
2 / 6
हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार जोरदार बढ़त नहीं दर्ज कर सका। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 232.23 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,953.48 अंक पर बंद हुआ।
3 / 6
कारोबार के दौरान एक समय यह 346.65 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 80.30 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,597.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्वाधिक चार प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ।
4 / 6
इसके अलावा सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, मारुति, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।
5 / 6
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे।
6 / 6
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 56.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एफआईआई अगस्त के पहले सप्ताह में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे हैं। इससे पहले, वे लगातार पांच महीने लिवाल बने हुए थे। बीएसई सेंसेक्स बीते सप्ताह शुक्रवार को 480.57 अंक और एनएसई निफ्टी 135.35 अंक चढ़ा था।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना