लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 137.55 अंक चढ़ा, निफ्टी में 46.05 अंक की मजबूती

By संदीप दाहिमा | Updated: March 27, 2023 10:56 IST

Open in App
1 / 5
अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले।
2 / 5
इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 137.55 अंक बढ़कर 57,664.65 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 46.05 अंक चढ़कर 16,991.10 अंक पर था। सेंसेक्स में पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में थे।
3 / 5
एशियाई बाजारों में, सियोल, हांगकांग और शंघाई के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि जापान के बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को अच्छे लाभ के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.18 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,527.10 अंक पर बंद हुआ था।
4 / 5
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 131.85 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,000 अंक स्तर के नीचे आ गया और यह 16,945.05 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर था।
5 / 5
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,720.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम