लाइव न्यूज़ :

Sensex Today : सेंसेक्स 322 अंक चढ़कर फिर 60,000 अंक के पार

By संदीप दाहिमा | Updated: September 12, 2022 21:02 IST

Open in App
1 / 6
शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स करीब 322 अंक चढ़कर 60,000 अंक के पार बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 321.99 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ तीन सप्ताह के उच्चस्तर 60,115.13 अंक पर बंद हुआ।
2 / 6
शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स ऊंचे में 60,284.55 अंक तक गया और नीचे में 59,912.29 अंक तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 103 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,936.35 अंक पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 1,086 अंक और निफ्टी में 312 अंक का उछाल आया है।
3 / 6
विदेशी निवेशकों की लिवाली, कच्चे तेल के 93 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करने और वृहद आर्थिक आंकडों से भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूती देखी जा रही है, जो घरेलू शेयर बाजार में स्थिर वृद्धि में सहायता कर रही है।
4 / 6
बैंक ऋण में अगस्त के दौरान सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार आ रहा है।’’ निवेशक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा कर रहे है, जो कारोबार बंद होने के कुछ देर बाद जारी होंगे। नायर ने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़े जुलाई में 6.7 प्रतिशत से धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है, जिससे अल्पावधि में अस्थिरता बढ़ सकती है।
5 / 6
सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन में सबसे अधिक 2.39 प्रतिशत की तेजी आई। एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील, आरआईएल, इन्फोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ एचडीएफसी का शेयर सबसे अधिक 0.43 प्रतिशत टूट गया तथा एचडीएफसी बैंक और नेस्ले के शेयर भी गिरावट में बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘शेयर बाजार के बेहतर प्रदर्शन का कारण मजबूत आर्थिक सुधार है।
6 / 6
आरबीआई की रिपोर्ट में बैंक ऋण वृद्धि के 15.5 प्रतिशत पर पहुंचना इस तथ्य की पुष्टि करता है।’’ इसके अलावा बीएसई मिडकैप में 0.52 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप में एक प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की मजबूती के साथ बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी अवकाश के कारण बंद थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 28 सेंट की वृद्धि के साथ 93.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,132.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम