लाइव न्यूज़ :

चार दिन बाद शेयर बाजारों की तेजी थमी, सेंसेक्स 150 अंक गिरा

By संदीप दाहिमा | Updated: June 29, 2022 17:04 IST

Open in App
1 / 5
शेयर बाजारों में चार दिन से जारी तेजी का दौर बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मुनाफावसूली से थम गया और मानक सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिर गया। विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला कायम रहने से भी घरेलू शेयर बाजार प्रभावित हुए। उतार-चढ़ाव से भरे कारोबारी सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 150.48 अंक यानी 0.28 प्रतिशत गिरकर 53,026.97 अंक पर आ गया।
2 / 5
कारोबार के दौरान एक समय यह 564.77 अंक यानी 1.06 प्रतिशत तक टूटकर 52,612.68 अंक तक आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 51.10 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,799.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 34 शेयर नुकसान में रहे। वहीं सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 शेयर घाटे के साथ बंद हुए। इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचसीएल टेक, टाइटन, कोटक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
3 / 5
हालांकि, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में बढ़त रहने से सेंसेक्स को थोड़ा समर्थन मिला। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजारों में फिर से उठापटक रही और ये करीब आधा प्रतिशत के नुकसान में रहे। कमजोर वैश्विक संकेतों ने कारोबारी धारणा पर असर डाला।
4 / 5
हालांकि, कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीद होने से इस नुकसान की थोड़ी भरपाई हुई।’’ एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, द. कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गई। यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के सत्र में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।
5 / 5
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मुद्रास्फीति में अनियंत्रित एवं सतत वृद्धि से उपभोक्ताओं का भरोसा बहुत तेजी से गिर रहा है। हालांकि, कुछ प्रमुख कंपनियों में मजबूती रहने से नुकसान कम करने में मदद मिली। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत बढ़कर 118.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय बाजारों से निकासी जारी है। शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को एफआईआई ने 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम