लाइव न्यूज़ :

Rupees vs Dollar: रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 87.39 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 21:23 IST

Open in App
1 / 6
मजबूत घरेलू शेयर बाजार के समर्थन से रुपया सोमवार को 20 पैसे की बढ़त के साथ 87.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 अगस्त को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में सुझाए गए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों से भारतीय रुपया सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा है।
2 / 6
उन्होंने साथ ही कहा कि हालांकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क के मुद्दे पर अनिश्चितता के कारण बाजार भागीदारों के सतर्क रहने के आसार हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.46 पर खुला।
3 / 6
कारोबार के दौरान 87.48 प्रति डॉलर के निचले स्तर और 87.33 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छूते हुए कारोबार के अंत में 87.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.59 पर बंद हुआ था।
4 / 6
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुद्रा एवं शेयर बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.98 पर पहुंच गया।
5 / 6
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 676.09 अंक की बढ़त के साथ 81,273.75 अंक पर और निफ्टी 245.65 अंक चढ़कर 24,876.95 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत चढ़कर 66.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 550.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
6 / 6
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि केंद्र ने जीएसटी सुधारों का मसौदा राज्यों के बीच वितरित किया है और दिवाली से पहले प्रस्ताव को लागू करने के लिए उनसे सहयोग मांगा गया है। प्रस्तावित ‘दो स्लैब’ वाली व्यवस्था को यदि जीएसटी परिषद की मंजूरी मिल जाती है, तो यह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में मौजूदा चार ‘स्लैब’ की जगह ले लेगी और 12 प्रतिशत एवं 28 प्रतिशत वाले ‘स्लैब’ समाप्त हो जाएंगे।
टॅग्स :डॉलरशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम