लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: March 17, 2023 21:48 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में चार दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ‘ब्रेक’ लगा। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की तेजी दर्शाता 82.59 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
2 / 5
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.50 पर मजबूत खुला।
3 / 5
कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 17 पैसे की तेजी के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.50 से 82.75 के दायरे में घट-बढ़ हुई।
4 / 5
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स और बुलियन विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले से रुपये को मजबूती मिली।
5 / 5
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत घटकर 104.20 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.06 अंक बढ़कर 57,989.90 अंक पर बंद हुआ।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

भारतबिहार सरकारः 900000 कर्मचारियों को फायदा?, महंगाई भत्ता 60%, कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण फैसले, देखिए लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका