लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 22:17 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
2 / 5
विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से भी रुपये में गिरावट आई।
3 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
4 / 5
कारोबार के दौरान रुपये में 81.87 के उच्चस्तर और 82.10 के निम्न स्तर के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर घरेलू विदेशीमुद्रा और शेयर बाजार बंद थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में उछाल और जोखिम से बचने की धारणा के बीच लंबे सप्ताहांत की छुट्टियों के बीच भारतीय रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। हालांकि, ताजा संकेतों के अभाव में दिन का कारोबार का दायरा सीमित बना रहा।’’
5 / 5
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.76 प्रतिशत बढ़कर 101.71 हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 520.25 अंक की गिरावट के साथ 59,910.75 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 533.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम